Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 14, 2025

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बैठक में दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

 आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बैठक में दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ० संजीव शुक्ला (आईपीएस ) द्वारा आज  जिला पुलिस बिलासपुर के सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शासन एवं पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता के बिंदुओं और बेसिक पुलिसिंग की समीक्षा की गई। 




पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा अपने रेंज के सभी जिलों की कार्यो की समीक्षा और आवश्यक दिशा निर्देश देकर पूरे रेंज में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को अपने कार्यों को समय पर और प्रभावी तरीक़े से पूरा करने  एवं बेसिक पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग़ैर अनुशासित आचरण व भ्रष्ट कार्यो में संलिप्तता होने पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें दंडित करने के लिये निर्देशित किया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ज़ोर दिया गया। बीट सिस्टम  को स्ट्रॉंग बनाकर प्रत्येक कर्मचारी के कार्यों का सही मूल्यांकन , साप्ताहिक डायरी के माध्यम से करने हेतु निर्देशित किया गया। गुंडे बदमाशों पर बेहतर कार्यवाही करने पुराने असक्रिय गुंडे बदमाशों को माफ़ी सूची में लाने तथा नवीन निगरानी गुंडा फाइल खोलने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से परेड , अनुशासन , ओआर पेशी , रिकॉर्ड नष्टीकरण , विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से बेसिक पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देते हुये प्रभावी कार्यवाही करने  के निर्देश दिये गये। लंबित अपराध लंबित चालान का शीघ्र निराकरण एवं गंभीर अपराधों का नब्बे दिन में व अन्य अपराधों का साठ दिन के भीतर निराकरण करने हेतु सभी विवेचकों को सख़्त निर्देश दिये गये। जप्त वाहन राजसात वाहन  में बिलासपुर ज़िले की अच्छी कार्यवाही कीप्रशंसा भी पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा की गई । नवीन कानूनों एवं विवेचना में सहायक विभिन्न एप जैसे ई - सामान , ई - साक्ष्य समन्वय पोर्टल , निदान पोर्टल , NATGRID , cri-MAC आदि के अधिक से अधिक उपयोग एवं आवश्यकतानुरूप कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी बल दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा लंबित शिकायत को गंभीरता से लेते हुये त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चेतना अभियान की तारीफ करते हुये कहा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को एक नया आयाम दिया है। यह एक ऐसा अभियान है जिसमे चेतना अभियान द्वारा नशा , महिला और बाल अपराध , साइबर , सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा और अन्य संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के साथ समाज में जागरूकता लाने और सुरक्षित समाज बनाने हेतु अच्छी अभियान है। डॉ. संजीव शुक्ला आईपीएस आईजीपी बिलासपुर द्वारा मुख्य रूप से बेसिक पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा, अनुशासन, प्रभावी कार्यवाही, NATGRID, cri-MAC , NEFIS आदि पर विशेष रूप से फ़ोकस करते हुये निर्देश दिये कि सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा जिला में बेहतर कार्य कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा निर्देशित सभी बिन्दु पर अक्षरशः पालन कर भविष्य में और बेहतर पुलिसिंग कर अपराध नियंत्रण और सभी पहलू पर बेहतर परिणाम देने हेतुआश्वस्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad