Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 14, 2025

एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने की थाना सक्ती का वार्षिक निरीक्षण

 एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने की थाना सक्ती का वार्षिक निरीक्षण  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


सक्ती - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आज थाना सक्ती का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना में संधारित समस्त दस्तावेज/अभिलेख/रजिस्टर का अवलोकन तथा आर्म्स एम्युनेशन , जप्ती माल के रख-रखाव को चेक किया गया और सही संधारण करने हेतु उचित हिदायत दिया गया। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्यवाही करने की हिदायत दी गई तथा फरियादियों की शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने एवं महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने की दृष्टिकोण से भीड़भाड़ वालों इलाकों में सघन पेट्रोलिंग तथा संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकथाम करने एवं रात्रि में सक्रियता के साथ गस्त करने और अधिक से अधिक बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। सक्ती पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर  जुआ/सट्टा एवं नशे कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है तथा भविष्य में भी  टीम वर्क के साथ सूचना संकलन कर लगातार कार्यवाही जारी रखने हेतु निर्देशित किया है। थाना में लंबित अपराध , चालान , मर्ग , शिकायत का समयावधि में निराकरण करने और सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु जन जागरूकता फैलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार चालानी कार्यवाही करने , बीट प्रणाली के आधार पर अपने-अपने बीट ग्राम  पर भ्रमण करने और लोगों को वर्तमान में हो रहे सायबर अपराधों से बचने हेतु जन जागरूकता फैलाने और आम जनता से लगातार संपर्क रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सक्ती परिसर को  हमेशा साफ सुथरा रखने की हिदायत  दी गई। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों  से व्यक्तिगत चर्चा करते हुये उनकी समस्या सुनकर  उचित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निरीक्षण दौरान थाना कार्य के अलग - अलग क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा , फलेंद्र मनहर , शब्बीर मेमन , उमेश साहू तथा आरक्षक - श्याम गबेल , महासिंह सिदार , यादराम चंद्रा , पवन शुक्ला , जयनारायण कंवर को नगद ईनाम देकर उत्साहवर्धन किया तथा निर्देशों का पालन नही करने पर अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मनीष कुंवर भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad