Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 21, 2025

दुष्कर्म करने के चार आरोपी जेल दाखिल दीगर राज्य भागने के फिराक में थे सभी आरोपी

 दुष्कर्म करने के चार आरोपी जेल दाखिल 



दीगर राज्य भागने के फिराक में थे सभी आरोपी 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - पूर्व परिचय होने का फायदा उठाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के चार आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये विशेष टीम के संयुक्त कार्यवाही में चाम्पा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 18 मई को दोपहर पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों से पूर्व परिचय होने के कारण उनका घर आना-जाना रहता था। उक्त दिवस आरोपियों ने पीड़िता के घर पर भोजन किया और कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया , तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से अनाचार किये और घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। डरी - सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ के बाहर से घर आने के बाद घटना की जानकारी दी , जिस पर थाना चांपा में 20 मई को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई , इस बीच सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़ - कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुये पुलिस टीम ने करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को धर-दबोचा और पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। विवेचना में पाये गये पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर चाम्पा पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा) , सउनि अरुण सिंह , मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन , प्रकाश राठौर , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक डीकेश्वर साहू , मुद्रिका दुबे , सुमंत कंवर , माखन साहू , पदम राज , महिला आरक्षक संगीता , शकुंतला नेताम तथा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक , प्रधान आरक्षक विवेक सिंह , आरक्षक अर्जुन यादव और हजारी मेरसा का विशेष सहयोग रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण –


मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष , नरेंद्र कुमार पटेल उम्र 37 वर्ष , रामकुमार पटेल उम्र 31 वर्ष तीनों निवासी - जमनीपाली , पटेलपारा , उरगा , जिला कोरबा और धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी - कुदारी टाल , थाना - नगरदा , जिला - सक्ति (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad