21 जून अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस,योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है,जिसके माध्यम से शरीर,मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
"योग" निरोग रहने के लिए संजीवनी समान है।
योग अपनाएं और जीवन सुखमय बनाएं,आज पूरे विश्व में
विश्व_योग दिवस मनाया जा रहा है।
सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ और आरोग्य जीवन का मार्ग दिखाने वाला ‘योग’ भारत की प्राचीनता और विविधता का प्रतीक है।
योग करने से हमारा तन ही नहीं बल्कि हमारा मन, हमारी चित्त चेतना, आत्मा पूरी पावन हो जाती है। योग न केवल हमारे मस्तिष्क को ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है,
जिससे हमारे जीवन में बुरी आदतों का प्रभाव को ख़त्म हो जाता है और अच्छी आदतों का समावेश होता है योग को हमें अपने नित जीवन में सम्मिलित कर एक स्वस्थ जीवन का आधार बनाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.