Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 25, 2025

गुप्त नवरात्रि 26 जून से 04 जुलाई , शक्ति की तन्त्रसाधना का महापर्व

 गुप्त नवरात्रि

26 जून से 04 जुलाई ,

शक्ति की तन्त्रसाधना का महापर्व




गुप्त नवरात्री ।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

वर्ष में 2 बार, चैत्र और आश्विन मासों में मनायी जाने वाली नवरात्रि से हम सभी परिचित हैं। परन्तु साल में दो और नवरात्रियाँ भी मनायी जाती हैं। इन्हें गुप्तनवरात्रि कहते हैं।


आषाढ़ और माघ मास के शुक्लपक्ष में पहली 9 तिथियों में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष की पहली गुप्त नवरात्रि यानि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून से आरम्भ होकर 04 जुलाई को समाप्त होगी।


इस नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की बजाय दस महाविद्याओं की साधना की जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दुर्ग नामक दैत्य के वध के लिए देवी ने काली, तारा, भुवनेश्वरी, भैरवी आदि दस महाविद्याओं को प्रकट किया था।


यह नवरात्रि वामाचार पद्धति से साधना करने वाले साधकों द्वारा मनाई जाती हैं, और कामरूप क्षेत्र (असम, मेघालय, नागालैण्ड समेत भारत के सम्पूर्ण पूर्वोत्तर प्रदेशों) में विशेष रूप से मनाई जाती है।


चूँकि श्मशान जैसे गुप्त स्थानों में स्वयं के भीतर गुप्त रूप से विद्यमान शक्ति की साधना इस पर्व में की जाती है, इसीलिए ही इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।


भारत के चार प्रमुख श्मशान — तारापीठ (बंगाल), कामाख्या (असम या कामरूप), त्र्यंबकेश्वर (महाराष्ट्र), उज्जैन (मध्यप्रदेश)— इस वामाचारी साधना के केंद्र माने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad