Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 30, 2025

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 14.390 बल्क लीटर अवैध शराब और बुलेट मोटरसायकल जब्त

 जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)



कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 14.390 बल्क लीटर अवैध शराब और बुलेट मोटरसायकल जब्त



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल मार्तगदर्थाशन एवं  उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकरके पर्यवेक्षण  में थाना कवर्धा में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में  लगातार चलाए जा रहे अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दिनांक 29 एवं 30 जून को तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अपराध क्रमांक – 280/2025

आरोपी –


1. पंकज सोनी पिता प्रमोद सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुराना कचहरी पारा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम

2. अर्पित श्रीवास्तव पिता विमल श्रीवास्तव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर लाइन, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम


इन दोनों आरोपियों से कुल 31 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर) तथा एक नीले रंग की बुलेट मोटरसायकल (क्रमांक CG 11-AS-0559) जब्त की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत – ₹92,480/-


अपराध क्रमांक – 282/2025

आरोपी –

मनोज बंजारे पिता मेलाराम बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, रामनगर, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम

इसके पास से 32 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल मात्रा 5.750 बल्क लीटर) जब्त की गई। अनुमानित कीमत – ₹2,560/-


अपराध क्रमांक – 283/2025

आरोपी –

संतानु टंडन पिता रेशम टंडन, उम्र 37 वर्ष, निवासी झलका, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम

इसके कब्जे से 16 पौवा रोमियो देशी प्लेन मदिरा और 16 पौवा शोले मसाला मदिरा (कुल 5.760 बल्क लीटर) एवं नगद ₹360/- जब्त किए गए। कुल कीमत – ₹3,240/-


तीनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


जिला कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है कि अब जिले में अवैध शराब या नशे के किसी भी कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। कबीरधाम पुलिस पूरी सतर्कता, निगरानी और कड़े रवैये के साथ ऐसे अवैध धंधों पर लगातार शिकंजा कस रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। यह स्पष्ट रूप से चेतावनी है— जिले में नशे का अवैध व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं। हर ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि आपके आसपास कहीं भी अवैध शराब या नशे का कारोबार होता दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad