Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 14, 2025

थाना कुरवाई पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, ₹5000 के ईनामी फरार अपराधी को अवैध छुरी सहित किया गिरफ्तार


जिला: विदिशा


थाना कुरवाई पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, ₹5000 के ईनामी फरार अपराधी को अवैध छुरी सहित किया गिरफ्तार



आरोपी के खिलाफ रायसेन व सीहोर जिलों में भी हैं आपराधिक मामले दर्ज


पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी श्री अनूप नैन के मार्गदर्शन में थाना कुरवाई पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 


इसी क्रम में कुरवाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें ₹5000 का ईनामी फरार आरोपी सरीफ खान को अवैध धारदार हथियार (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया गया है।


घटना का विवरण:

दिनांक 11.06.2025 को कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भारत एजेन्सी मुण्डी पठार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी छुरी लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सरीफ खान पिता सकूर खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड 04, खारी वावली, कुरवाई को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बड़ी लोहे की छुरी बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग ₹200/- आँकी गई।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 262/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


जप्त मशरूका:

एक लोहे की बड़ी छुरी (कीमत ₹200/-)


विशेष योगदान:

इस कार्रवाई में कुरवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्रा, प्रधान आरक्षक शेरसिंह रघुवंशी, आरक्षक अमित अवस्थी एवं सैनिक सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad