CNI न्यूज अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
गृह मंत्री श्री अमित शाह का कई परियोजनाओं का लोकार्पण अपने संसदीय क्षेत्र अहमदाबाद में
भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें आज बच्चों की शिक्षा व पंचायतों के सशक्तीकरण से सम्बंधित प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया। गुजरात के साणंद में जुवाल प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को निखारने का और भी मजबूत माध्यम बनने वाला है।
उसके बाद, अहमदाबाद में फांगडी पंचायत भवन जनता को समर्पित किया। यह भवन क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और गरीब कल्याण का महत्त्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.