गंजबासौदा बरसों से लंबित गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा
विदिशा मध्यप्रदेश। गंजबासौदा बरसों से लंबित गंजबासौदा को जिला बनाने की मांग को लेकर आज एक बार पुनः गंजबासौदा को जिला बनाओ अभियान समिति एवं मित्र मंडल के तत्वाधान में त्रिलोक दर्शी परम सत्ता संपूर्ण संसार की सृष्टि का संचालन करने वाले भगवान जगन्नाथ स्वामी जी ,बलदाऊ जी तथा सुभद्रा देवी जी के श्री चरणों में गंजबासौदा को जिला बनाने के लिए ज्ञापन निवेदित किया गया। भगवान की कृपा का संकेत भी मिला जब ज्ञापन देते समय इंद्र देवता ने भी आशीर्वाद देने रिमझिम वर्षा के रूप में आशीर्वाद दिया ।समिति संयोजक शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि सामाजिक रूप से राजनैतिक रूप से तथा विभिन्न प्रकार के संगठनों के माध्यम से गंजबासौदा को जिला बनाने की मुहिम वर्षों से जारी है तथा अब परम सत्ता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त हो इस भावना से आज पुनः गंजबासौदा को जिला बनाने के लिए भगवान के श्री चरणों में ज्ञापन निवेदित किया गया इस अवसर पर समिति सदस्यों सहित सैकड़ों नर नारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.