Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 25, 2025

देवरी अस्पताल की चिकित्सा सुविधाएं और सड़क की स्थिति पर जनपद अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से की भेंट


भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़ 


देवरी अस्पताल की चिकित्सा सुविधाएं और सड़क की स्थिति पर जनपद अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से की भेंट



बालोद / देवरी / जनपद पंचायत डौंडी लोहारा के जनपद अध्यक्ष कांती प्रकाश सोनबरसा ने देवरी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और डॉक्टर के पद की आवश्यकता के साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर बालोद से सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि देवरी अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं और डॉक्टर का पद लंबे समय से रिक्त है, जिससे क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल सिर्फ रिफर सेंटर बन गया है। इसके साथ ही, ग्रामीण अंचल की सड़कों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

जनपद अध्यक्ष सोनबरसा ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि इन बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों का जनजीवन और भी अधिक प्रभावित होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जल्द ही आवश्यक कार्यवाही  कर आम जनता को राहत प्रदान करे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad