Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 20, 2025

जिला का एकमात्र प्राचीन प्रा.शा.मोहला में शाला उत्सव व प्रवेशोत्सव समारोह सम्पन्न

 रिपोर्टर-योगेन्द्र सिंगने। 

स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। 

स्लग- शाला प्रवेश उत्सव। 



जिला का एकमात्र  प्राचीन प्रा.शा.मोहला में शाला उत्सव व प्रवेशोत्सव समारोह सम्पन्न



मोहला, 19 जून - जिले का एकमात्र प्राचीन शासकीय प्राथमिक शाला मोहला, जिसकी स्थापना 127 वर्ष पूर्व हुई थी, में आज भव्य रूप से शाला उत्सव एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक विद्यालय में शिक्षा का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कक्षा पहली से पांचवी तक के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।  पहली से पांचवी  तक के विद्यार्थियों को उनकी   कक्षा मे प्रथम आने पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति व उनके जन्म दिन की याद मे देव प्रसाद नेताम की ओर से,501₹ योगेन्द्र सिंगने की ओर से 1001₹ खोरबाहरा यादव की ओर से 1501₹ आदिल खान की ओर से 2001₹ श्रीमति नम्रता सिंह की ओर से 2501₹ की राशि  विद्यार्थीयो भेंटकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित के लिये दिया गया। यह पुरूस्कार हर वर्ष  पहली से पांचवी के विद्यार्थियो  को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद की स्मृति मे कक्षा मे प्रथन आने वाले विद्यार्थियो को हर वर्ष अतिथियो द्वारा आजीवन दिया जायेगा। अतिथियो ने प्राथमिक शाला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, पालकगण तथा ग्रामीणजनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।


जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष नम्रता सिंह ने  विद्यालय की ऐतिहासिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय, जहां शिक्षा की नींव सौ वर्षों से अधिक समय से रखी गई हो, वे प्रेरणा का केंद्र होते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।शाला मे कार्यरत 

रसोईया श्रीमति द्वारका बाई भुआर्य को नम्रता सिंह ने साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। 


समारोह में नवनियुक्त बच्चों का स्वागत पारंपरिक तिलक व पुष्प वर्षा के साथ किया गया और शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन का संदेश दिया गया।


यह आयोजन न केवल विद्यालय की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि अभिभावकों व विद्यार्थियों के लिए एक यादगार क्षण भी बना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेन्द्र देंवागन ने मातृत्व शक्ति को  उनकी कार्यक्रम मे पालक के रूप ज्यादा उपस्थिति के लिये प्रशंसा की व शिक्षा के लिये प्रेरित किया। युक्ति युक्त करण शिक्षा के तहत शाला मे एक शिक्षका की नियुक्ति हुईं हैं।यह इस शाला के लिये बड़ी उपलब्धि है

योगेन्द्र सिंगने ने इस अवसर पर कहा कि शाला प्रवेश उत्सव खुशियाँ का उत्सव है, मेरा सौभाग्य रहा है कि मै भी पहली से पांचवी तक इसी स्कूल पढा, जिन शिक्षकों ने हमे पढाया, वे दिवंगत होगये है मै उन्हें नमन करता हूं। जिले मे सबसे पहले प्रांरभ प्राथमिकशाला जो वर्ष,1898 मे प्रांरभ हुआ,, 127वां साल प्रवेश कर चुका है, शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है हम सब के लिए गर्व का विषय है शाला मे अध्ययन रत सभी विद्यार्थी  की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुं।यह शाला नया आयाम  व नई ऊंचाइयों को स्थापित करता रहे। 

आदिल खान ने कहा कि मै भी इस शाला मे पढा़ मेरा परिवार भी पढा़ जो मेरे लिये मेरे परिवार केलियेअनुकरणीय  पहल है, आज मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है मै  सौभाग्यशाली हूं कि मुझे शिक्षा के क्षेत्र मे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान हुआ।

इस अवसर पर   जिला भाजपा उपाध्यक्ष खोरबहरा यादव, अमित श्रीवास्तव, नंदकुमार अमरिया, राजीव तिवारी, मनीष मिश्रा, संकुल प्रचार्य प्रमोद खन्ना, प्रधान पाठक सरोज साहु, संध्या हिड़ामे,  शिक्षक मलेश मालेकर खोमलाल वर्मा, पत्रकार योगेश खंडेलवाल , पाल कगण, व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad