Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 15, 2025

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

 स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के पांच आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भण्डाफोड़ करते हुये थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालकों सहित तीन ग्राहकों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेज दिया है। 

                        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्रीमति पद्मश्री तंवर ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इस मामले का खुलासा करते हुये बताया जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देशानुसार गत दिवस 14 जून को सूर्या मॉल स्थित स्पों सेंटरों में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध रूप से देह व्यापार कराये जाने के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर टीम बनाकर व प्वॉइंटर भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये सूर्या मॉल स्थित कुल आठ स्पॉ सेंटरों में दबिश‌ देकर चेकिंग कार्यवाही की गई। मौके पर ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमती अहिल्या सागरवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी सिकोला भांठा दुर्ग थाना मोहननगर एवं सेंस स्पा सेंटर की संचालिका पूजा सुधु उम्र 32 वर्ष निवासी पावर हाउस छावनी के स्पा सेन्टर को चेक किया गया। आपत्तिजनक वस्तु , पाँच नग रजिस्टर , दो हजार रूपये तथा स्या सेंटर के रूम में ग्राहक योगेश कुमार देवागन , संतोष कुमार देवांगन , कमलेश देवांगन मिले। जिनके पास भी आपत्तिजनक वस्तु एवं विभिन्न कम्पनी के तीन नग मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपीगण श्रीमती अहिल्या सागरवंशी , श्रीमती पुजा सुधु , योगेश कुमार देवांगन , संतोष देवांगन और कमलेश देवागन के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3 , 4 , 5 ,7 साथ ही एलोरा स्पा में आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त होने पर संचालिका के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में  प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के निर्देशन में हुआ , जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक , उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंग संधु , सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा , आरक्षक तुषार छेदैया, जी. लक्ष्मीनारायण , संतोष निर्मलकर , सविन्दर सिंग का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण -


योगेश कुमार देवागन उम्र 39 वर्ष निवासी - नवागांव , जिला - धमतरी , संतोष कुमार देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी - फिमेशवर , जिला - गरियाबंद , कमलेश देवांगन उम्र 35 वर्ष निवासी - राजिम , जिला - गरियाबंद , अहिल्या सागरवंशी 36 वर्ष निवासी - सिकोला भांठा दुर्ग और पूजा सुधु 32 वर्ष निवासी - छावनी , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad