Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 24, 2025

प्राणघातक हमला करने के दो फरार आरोपी जेल दाखिल

 प्राणघातक हमला करने के दो फरार आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - पैसे की लेन देन की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुये प्राणघातक हमला करने के दो फरार आरेापियों को थाना वैशाली नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था , वहीं एक अन्य फरार आरोपी दीपक नेपाली के सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। 

                                                      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया स्नेहा चौबे पति प्रदीप चौबे उम्र 35 वर्ष निवासी कैम्प- 18 नंबर रो पाण्डेय मोहल्ला वैशाली नगर दुर्ग ने थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गत माह 21 मई की रात्रि में प्रार्थिया और इनके पति प्रदीप चौबे घर पर थे। तभी रात्रि लगभग साढ़े दस बजे के आसपास शुभम यादव प्रार्थिया के पति को फोन करके घर के घर के सामने बुलाया और पैसे की लेन देन की बात को लेकर प्रार्थिया के पति प्रदीप चौबे को मॉ बहन की गंदी - गंदी गालिया देने लगा। शुभम यादव के साथ दीपक नेपाली और राजा थे , जिनके द्वारा मिलकर प्रार्थिया के पति प्रदीप चौबे को हाथ मुक्का लात से मारे और शुभम यादव द्वारा प्रार्थिया के पति को जान से मारने की नियत से गले को जोर से दबा रहा था और सिर को जोर जोर से दिवार में मार रहा था। प्रार्थिया को लगा कि ये लोग प्रार्थिया की पति को जान से मार देंगे तब प्रार्थिया द्वारा बीच बचाव में आई तो प्रार्थिया और इनके पति को जान से मार डालने की धमकी देने लगे और वही खड़े रहे इन तीनो को राम प्यारे (शुभम यादव का चाचा) ने भेजा था। तीनो ही घर के सामने खड़े थे , जो पुलिस को देखकर भाग गये। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक -142/2025 धारा 296 , 115(2) 351(3) , 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पतासाजी की जा रही थी। इस बीच आरोपी शुभम यादव के  घर में उपस्थित होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरेापी शुभम यादव के घर पहुॅचकर घेंराबदी कर आरोपी शुभम यादव पिता श्री लालजी यादव उम्र 30 वर्ष निवासी  18 नबर रोड़ कैम्प-1 स्टील नगर को 22 मई को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया था तथा शेष फरार आरेापियों की पतासाजी की जा रही थी। आरोपीगण रोशन सिंह उर्फ राजा तथा राम प्यारे यादव द्वारा दिनांक 23.06.2025 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किये जाने से आरोपी रोशन सिंह उर्फ राजा और रामप्यारे यादव को गिरफ्तार कर ज्युडियियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। इसके साथ ही प्रकरण में फरार आरोपी दीपक नेपाली जो घटना दिनांक से फरार होने से आरोपी दीपक नेपाली की चल अचल सम्पत्ति को कुर्की करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


रोशन सिंह उर्फ राजा पिता संतोष सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी प्रेमनगर कैम्प-1 पांच मंदिर के पास , थाना - वैशाली नगर और रामप्यारे यादव पिता सुखविलास यादव उम्र 39 वर्ष निवासी कैम्प-1 संग्राम चौक मकान नंबर -392 , थाना -  वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad