Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 23, 2025

जान से मारने की धमकी देकर अवैध उगाही करने का मुख्य आरोपी जेल दाखिल

 जान से मारने की धमकी देकर अवैध उगाही करने का मुख्य आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - जेल में निरुद्ध प्रार्थी के भाई को जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से पैसों की अवैध उगाही करने के मुख्य आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।प्रकरण के अन्य तीन आरोपीगण पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

                                   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत वर्ष 04 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी के द्वारा जेल में निरुद्ध इसके भाई को विचाराधीन बन्दी रवि विठ्ठल एवं सहयोगी विशाल सोनी उर्फ उड़िया, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू, श्रीमती गुरमीत कौर के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर अवैधानिक तरीके से रकम देने हेतु विवश करने के संबंध में थाना सुपेला में प्रस्तुत लिखित शिकायत आवेदन पत्र पर अपराध का घटित होना पाये जाने से थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1044/2024 धारा 384,506,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी का भाई थाना छावनी के अपराध क्रमांक 277/22 में  लगभग दो वर्षों से विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में निरूद्ध है। केन्द्रीय कारागार दुर्ग में सजायाफ्ता अपराधी रवि विठ्ठल जो हत्या के आरोप में विगत 07 साल से सजा काट रहा है। आरोपी रवि विट्ठल के द्वारा अपने दोस्त विशाल उड़िया को फोन कर प्रार्थी को कान्फ्रेंस में लेकर मोबाईल से धमकी देकर अवैध रूप से पैसों की मांग किया और पैसा नहीं देने पर प्रार्थी के बड़े भाई (विचाराधीन बंदी) को जेल में जान से खत्म कर देने की भी धमकी देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से बहुत अधिक प्रताड़ित भी करता था। प्रार्थी से रवि विठ्ठल बल्खार सिंह के द्वारा विशाल उडिया के माध्यम से नगद 5,00,000 रूपये तथा ऑनलाईन ट्राजेक्शन के जरिये 2,95,000 रूपये’ विशाल उड़िया जिसका सीम महेश्वरी बघेल के नाम पर है , कुल 7,95,000 रूपये प्राप्त किया। विगत 11 जुलाई 2023 को रवि विठ्ठल की पुत्री का जन्मदिन था तब भी रवि विठ्ठल ने विशाल उड़िया के माध्यम से कान्फ्रेस में लेकर प्रार्थी से मांग कर एक सोने की चैन वजनी 2.780 मिलीग्राम एवं सोने की लॉकेट वजनी 0.850 मिलीग्राम कुल राशि 22,800 रूपये में खरीदकर रवि विठ्ठल के दोस्त विशाल उड़िया को दिया। रवि विठ्ठल द्वारा आज से आठ माह पहले तक प्रार्थी को लगातार कॉल करके पैसों के लिये धमकी दी जा रही थी। रवि विठ्ठल अपने मोबाईल नंबर से कॉल कर पैसों की मांग करता है। विगत 19 जुलाई 2023 को दुर्ग न्यायालय में प्रकरण की पेशी के दिन भी रवि विठ्ठल ने प्रार्थी के मोबाईल पर फोन करके धमकी देकर दुर्ग न्यायालय में बुलाया और रवि विठ्ठल के कहने पर न्यायालय परिसर में विशाल उड़िया को नगद 5,00,000 रूपये अक्षरी पांच लाख रूपये दिया। जिसे विशाल सोनी , आरोपी रवि विट्ठल की मॉ गुरमीत कौर और उसके भाई परबदीप को दिया। मामले में आरोपी महेश्वरी बघेल उर्फ पूजा , गुरमीत कौर , विशाल सोनी को विविधत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी रवि विट्ठल को प्रोडक्सन वारंट में उप जेल जिला राजनादगांव से थाना सुपेला लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से माननीय न्यायालय के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश कर  वापस उप जेल जिला राजनादगांव में निरूद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव , उनि मनीष वाजपेयी , सउनि राजेश तिवारी , प्रधान आरक्षक अमर सिंह का विशेष योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


रवि विठ्ठल उम्र 35 वर्ष निवासी - सुभाष चौक सुपेला , जिला - दुर्गं (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad