जिला सिवनी मध्यप्रदेश
आदिवासियों की ज़मीन पर वन विभाग का 'कब्ज़ा': सिवनी के लखनादौन में हज़ारों आदिवासियों का फूटा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन
सी एन आई न्यूज लखनादौन, सिवनी: जिले के लखनादौन क्षेत्र में हज़ारों आदिवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीण इलाकों से आए इन आदिवासियों ने आज (21 जुलाई, 2025) स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीयअधिकारी राजस्व रवि सिहाग को मुख्यमंत्री के नाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं अन्य संगठन के नेतृत्व में एक कड़ा ज्ञापन सौंपा। उनकी बुनियादी मांग है कि वन विभाग द्वारा अवैध रूप से खड़ी फसलों में हानिकारक रसायन (पौधे फसल खरपतवार नाशक रसायन) (सफ़रचट) डालकर फसलों को नष्ट कर दिया गया ज्ञापन देने आए आदिवासियों महिलाओं ने आरोप लगाया की वन विभाग की टीम ने उनकी फसलों को नष्ट किया और उनके साथ अभद्रता की उपस्थित आदिवासियों ने बताया कि हम सन 95 से उक्त भूमि में फसल लगाकर अपना भर पोषण कर रहे है और इसी से हमारा जीवन यापन हो रहा था वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा फसलों में हानिकारक रसायन डाला गया वन विभाग कर्मचारियों अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जो जमीन उनसे छीनी गई उनकी पुश्तैनी ज़मीनें उन्हें तत्काल वापस की जाएं।
यह अत्याचारपूर्ण कार्रवाई तब सामने आई जब सदियों से जिस ज़मीन पर आदिवासी समुदाय का जीवन-यापन निर्भर था, उसे वन विभाग ने कथित तौर पर छीन लिया। इस गंभीर अन्याय के खिलाफ बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएँ और पुरुष एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्रित हुए।
क्रोधित आदिवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "वह सरकारी ज़मीन हमारी है! उसी पर हमारा जीवन चल रहा था और हमें वह ज़मीन फिर से प्राप्त हो सके।" यह सिर्फ ज़मीन का मामला नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय के अस्तित्व, उनकी पहचान और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है।
इस असंवेदनशील कार्रवाई ने आदिवासियों को बेघर और बेसहारा कर दिया है। सरकार और संबंधित अधिकारियों की ओर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि इन वंचित समुदायों को उनका हक वापस मिल सके और उन्हें न्याय मिल सके। यदि इस पर अविलंब ध्यान नहीं दिया गया, तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा इसमें प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी सरपंच संघ लखनादौन के अध्यक्ष शोक लाल कुलस्ते पूर्व सरपंच बंजारी मोहन कुमरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नेता सुखलाल बरकडे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला प्रभारी हरी सिंह मरावी ने आंदोलन का नेतृत्व किया
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.