Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 27, 2025

जनआवाज को दबाने की कोशिश। युवा नेता जितेंद्र सिन्हा की गिरफ्तारी।

 सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


जनआवाज को दबाने की कोशिश। युवा नेता जितेंद्र सिन्हा की गिरफ्तारी।



 गौरव पथ मे हो रहे वॉरहद भरस्टाचार मूलभूत समस्याओं से जूझती जनता की आवाज़ आज एक बार फिर प्रशासनिक दबाव में दब गई, जब क्षेत्र के युवा व कर्मठ नेता जितेंद्र सिन्हा को पुलिस ने सुबह-सुबह उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया। सिन्हा उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को क्षेत्र की अनियमितताओं पर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे




—प्रेस विज्ञप्ति द्वारा इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कदम की सूचना पहले ही सार्वजनिक हो चुकी थी। प्रशासन ने विरोध की आशंका में इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त कर जितेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया, जिससे उनके सैकड़ों समर्थक आक्रोशित एवं मायूस नजर आए।


कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, दो बार के जनपद सदस्य जितेंद्र सिन्हा, जनता के हक और कार्यों में भ्रष्टाचार पर मुखर होकर विरोध के लिए जाने जाते हैं। प्रशासन को अंदेशा था कि जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में कोई बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है, इसी संदेह में उन्हें नजरबंद कर दिया गया।


गिरफ्तारी के दौरान जितेंद्र सिन्हा ने कहा:

"मैं जनता की समस्या के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करूँगा। भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश निडरता के साथ करूंगा—जनहित और सेवा ही मेरा उद्देश्य रहा है और ताउम्र रहेगा।"

यह घटना एक बार फिर इस चिंता को उजागर करती है कि जब युवा शक्ति लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी आवाज़ उठाना चाहती है, तो उसे प्रशासनिक दमन का सामना क्यों करना पड़ता है? क्षेत्र की जनता आज इस सवाल का जवाब चाहती है—क्या जनसमस्याओं की बात करना अपराध बन चुका है?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad