क्षेत्रीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जिला जनरल चैंपियन बना
पिथौरा।15जुलाई2025।पिथौरा में संभागीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में 15वर्ष ,17वर्ष एवं बालिका वर्ग में 17वर्ष का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय पिथौरा के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद विद्यालय पिथौरा के प्राचार्य एम. डी .प्रधान एवं प्रतियोगिता के सह संयोजक सुधीर प्रधान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास करा कर किया गया।इसमें संभाग के पांच जिलों जिसमें रायपुर,धमतरी,गरियाबंद ,बलौदा बाजार सहित मेजबान महासमुंद के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के समांपन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप भी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरें,सुश्री अंजली बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी महासमुंद,श्रीमती लक्ष्मी डड़सेना,विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा शिक्षा संचालक के ऑब्जर्वर बृजभूषण सिंह ठाकुर,संयुक्त संचालक कार्यालय से कुंतल बाघमार ,स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य एम.डी .प्रधान शासकीय रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के प्राचार्य बी.के.बघेल के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में बालक 17वर्ष फाइनल मैच में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर जिला रायपुर ने सेंट स्टीफन स्कूल जगदीशपुर जिला महासमुंद को,बालिका 17वर्ष में मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर जिला रायपुर ने अजीत प्रेम जी शंकर दा स्कूल धमतरी जिला धमतरी को एवं बालक वर्ग 14 वर्ष में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर,जिला रायपुर ने सर्वोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल धमतरी,जिला धमतरी को पराजित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का हकदार बना।विजेता एवं उप विजेता दलों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरें ने संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल के महत्व को समझाया।सभी आयोजन करता एवं खेल प्रशिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दिया।
प्रतियोगिता में विकासखंड के खेल प्रभारी राजेश साहू,योगेश सोनवानी,नारायण गभेल,रमेश श्रीवास्तव,प्रदीप सिन्हा,हरीश निषाद,अन्नपूर्णा यादव,सदा राम ध्रुव,इंद्राणी भास्कर,जगत राम दिवान,सजन मिरी,हेमंत बारीक,गौरी शंकर पटेल, होरी लाल रजक,श्रीमती हेमकुमारी पटेल,पीयूष परोहा,रेशमलाल पटेल,मोहम्मद रफीक,युवराज,साकेत डड़सेना का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह का संचालन सुधीर प्रधान ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.