Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

हथबंद में तीजा पोला पर मंत्री टंकाराम वर्मा का भव्य स्वागत – विद्यालय परिसर में 10 लाख की बाउंड्री वॉल निर्माण को स्वीकृति

 हथबंद में तीजा पोला पर मंत्री टंकाराम वर्मा का भव्य स्वागत – विद्यालय परिसर में 10 लाख की बाउंड्री वॉल निर्माण को स्वीकृति




सिमगा:- तीजा पोला के पावन अवसर पर हथबंद तिगाड़ा चौक में आयोजित स्वागत समारोह में माननीय मंत्री टंकाराम वर्मा का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




 आतिशबाजी, नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूलमालाओं और गुलदस्तों से उनका अभिनंदन किया गया।


विद्यालय परिसर में भूमि पूजन


इस अवसर पर हथबंद शाला परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की स्वीकृति मंत्री वर्मा द्वारा दी गई। भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। ग्रामीणों ने इसे बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय की सुव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद वर्मा, आसपास के जनप्रतिनिधि, सरपंच, मंडल के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, शाला समिति अध्यक्ष, बुजुर्गजन, शिक्षक, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


ग्रामीणों में खुशी की लहर


ग्रामीणों ने मंत्री टंकाराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की जा रही थी, जिससे बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय के सौंदर्यीकरण को लेकर चिंता बनी हुई थी। मंत्री वर्मा द्वारा स्वीकृति मिलने पर अब यह सपना साकार होगा।


सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल


तीजा पोला जैसे पारंपरिक पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad