17 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर्व मनाया
पिथौरा विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि उपज मंडी पिथौरा में धूमधाम और बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसके आयोजक महासंघ कौडिया एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ पिथौरा वा सर्वआदिवासी समाज के तत्वाधान मे किया गया
सर्वप्रथम समाज प्रमुखों द्वारा इष्ट -देवी देवताओ का पूजा पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया भव्य एवं विशाल नगर भ्रमण रैली मे मुख्य आकर्षक का केंन्द्र बस्तर से आये आंगादेव, एवं कर्मा. नृत्य, डेढा नृत्य आदिवासी संस्कृति आधारित सांस्कृतिक मनमोहक झाँकी युवा युवती प्रभाग छ.ग. के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए एवं मुख्य आकर्षण का केंद्र, बाजा, गाजे के साथ रहा
मुख्य अतिथी क्षेत्रीय विधायक डा. श्री संपतअग्रवाल जी ने कहा आदिवासी समाज एक बहुत बड़ा समुदाय हैं जल, जंगल, जमीन को आदिवासी समाज ने सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में अहम भूमिका रही है प्रकृतिक रक्षक एवं उपासक है आदिवासी समाज के उत्थान एवं सहयोग के लिए मैं काम करता रहूँगा
कार्यक्रम के शुभारंभ से अंत तक प्रयास म्युजिकल ग्रुप (बागबाहरा) समा बांधे रखा - बुदा देव के मै पुजारी हाँव जैसे गीतो पर धूम मचा रहा साथ-साथ,समाज के छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान भी किया गया एवं आदिवासी समाज कर्मचारियों का सम्मान विधायक द्वारा किया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जनक ठाकुर जी (कौड़िया महासंघ) द्वरा किया गया 'एवं विद्वानवागढ़ विधायक श्री जनक राम ठाकुर जी अ०ज०जा० शास. सेवक संघ प्रदेश अध्य- श्री आर. एन.ध्रुव जी, कमलेश ध्रुवजी, एस.पी. ध्रुव जी, एम.एल. ध्रुव जी. एस. के भोई जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर जी,कु. सृष्टि (मोहित) ध्रुव जी (सभापति जनपद पंचायत महासमुन्द ) वरिष्ठ समाज सेवी श्री थानसिंग दिवान जी मोहित ध्रुव जी डीम्पल ध्रुव जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद जी एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधी भी शामिल हुए


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.