Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 25, 2025

गणेश उत्सव पर्व को लेकर ली गई शांति समीति की बैठक नगर में शांतिपुर्वक एवं धार्मिक सौहार्द बनाये रखते हुये गणेश उत्सव मनाने, की गई अपील गणेश उत्सव झांकी समितियों को दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश उत्सव दौरान माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों पर की जायेगी तत्काल कानूनी कार्यवाही

 राजनांदगांव 


गणेश उत्सव पर्व को लेकर ली गई शांति समीति की बैठक




नगर में शांतिपुर्वक एवं धार्मिक सौहार्द बनाये रखते हुये गणेश उत्सव मनाने, की गई अपील 

गणेश उत्सव झांकी समितियों को दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश 

उत्सव दौरान माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों पर की जायेगी तत्काल कानूनी कार्यवाही




  



प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव पर्व दिनांक- 27.08.2025 सेे प्रांरभ हो रहा है, डोंगरगढ़ शहर में गणेश उत्सव पर्व बड़ी धुम-धाम से मनाते हैं एवं जगह-जगह में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पुजा-अर्चना करते हैं साथ ही विसर्जन दौरान शहर में झांकी निकालते हैं। जिसे देखने शहर के लोगों के साथ ही साथ आसपास ग्रामीण भी आते हैं जिससे शहर में काफी भीड़ की स्थिति बनी रहती है जिसको ध्यान में रखते हुये शहर में गणेश उत्सव धुमधाम से शांति पूर्वक मनाने हेतु आज दिनांक- 25.08.2025 को नवीन रेस्ट हाउस डोंगरगढ़ के सभा कक्ष में शांति समिति का बैठक आहुत की गई थी। बैठक में एसडीएम महोदय श्री एम भार्गव (आईएएस), एसडीओपी़ महोदय श्री आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह की उपस्थिति में ली गई है। बैठक में डोंगरगढ़ शहर के गणेश उत्सव समिति एवं गणेश उत्सव झांकी समति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधियों एवं सर्व समाज के पदाधिकारीेगण उपस्थित हुये। बैठक में गणेश उत्सव को लेकर विभिन्न मुद्दांे पर चर्चा की गई चर्चा दौरान मीटिंग में उपस्थित हुये गणेश उत्सव व झांकी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शांति पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखते हुये बिना किसी के धार्मिक भावना को ठेस पंहूचाये व बिना किसी लड़ाई-झगड़ा, बिना मारपीट, बिना हुड़दंग किये, किसी के धर्म के प्रति बिना कोई अभद्र टीका-टिप्पणी किये सभी धर्म का सम्मान करते हुये गणेश उत्सव त्यौहार को सभी मिलकर सर्व धर्मसम्भाव से मनाने की अपील की गई। साथ ही मीटिंग में समितियों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभाग के अधि0/कर्म0 को निम्न हिदायत दिये गये है- 

01. गणेश पंण्डाल रोड में न लगाने। 

02. झांकी नियत समय व रूट से निकालने।

03. डीजे की जगह धुमाल का उपयोग करनें।

04. झांकी को टोकन हिसाब से एक के पीछे एक चलने।

05. झांकियों का आकार तय रूट के गलियांे को ध्यान में रखकर झांकी तैयार करने।

06. प्रत्येक झांकियों में वालटियर रखने। 

07. नगर पालिका डोंगरगढ़ को विसर्जन स्थान महावीर तालाब पर प्रयाप्त लाईट की व्यवस्था करने।

08. विद्युत विभाग को झांकी के तय रूट में पड़ने वाले बिजली तारों को मरम्मत करने। दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 


गणेश उत्सव पर्व के समय पुलिस की असमाजिक तत्वों कड़ी नजर रहेगी। उत्सव दौरान शांति भंग करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad