जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर से मिले प्रतिनिधि मंडल।
सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ दौलत राम पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मुलाकात कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्याओं के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया।
लिखित आवेदन में कहा गया है कि नल जल योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलईडबरी में कार्य अपूर्ण की जांच करने बाबत, ग्राम दुलदुला हरीनभट्ठा पहुंच मार्ग मरम्मत कार्य बाबत, जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी , स्कूल जर्जर भवनों के मरम्मत करने आदि प्रमुख है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष डॉ दौलत पाल उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला सभापति अश्वनी पाल सहित सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे सुरेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.