Cni news अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
सद्भभावना दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का जन्मदिन, हाथीजन, अहमदाबाद
आज प्रार्थना सभा में नवोदय विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का जन्मदिन पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्म की शुरूआत श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जैसा कि सर्वविदित है कि भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को भारत के बंबई (अब मुंबई) में हुआ था। उनकी जन्म जयंती को हर साल ‘सद्भावना दिवस‘ और ‘अक्षय ऊर्जा दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन सभी धर्मों के बीच सामुदायिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, शांति, प्यार और लगाव को लोगों में बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। कार्यकर्म की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक श्री अंबालाल चौधरी ने की और छात्रों की तरफ से यश एवं शिक्षकों की तरफ से मयूरी राठौड़ ने अपने विचार ब्यक्त किया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.