गोपालपुर में सायकल वितरण
सम्पन
पिथौरा।19अगस्त2025।आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गोपालपुर में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत कक्षा 9 वी में अध्ययनरत 43 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरें अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा व अध्यक्षता पं. स्वप्निल तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा छ. ग.
विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम धृतलहरें जनपद सदस्य,श्रीमती संजुकला सुशील भोई,जनपद सदस्य,नरेंद्र बोरे, ,निज सचिव,विधायक,
तिलक यादव,अध्यक्ष,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति,सुशील भोई एवं प्राचार्य आर.एन.प्रधान मंच में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना और छात्राओं के वंदना से हुई।तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य एवं आदिवासी क्षेत्र होने से छात्राओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया।
स्वागत भाषण प्राचार्य आर.एन.प्रधान ने अतिथियों के सम्मान में व विद्यालय की गतिविधियों पर उद्बोधन दिया। मुख्यअतिथि के प्रतिनिधि के रूप में जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे जी ने छात्रों को सरकारी स्कूल में किस प्रकार विशेष योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने भविष्य में सफलता अर्जित करे ,विस्तार पूर्वक बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में पं.स्वप्निल तिवारी ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्रों को प्रेरक उद्बोधन दिया।विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सुधीर प्रधान ने विद्यालय के उन्नति व छात्र हित में विद्यालय द्वारा कर रहे शिक्षकों के प्रयास और विद्यालय के समस्या निदान के लिए कुछ आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अतिथियों व पालकों का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी इस प्रकार की सहयोग की अपेक्षा किया।संचालन व्याख्याता निराकार पटेल द्वारा किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती संजुकला सुशील भोई द्वारा अपने जनपद के कार्यकाल तक छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कक्षा 10 वी एवं 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 2100 रुपया व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 1100 रुपया पुरस्कार देने की घोषणा किया ।आज के स्वागत नृत्य पर मुख्य अतिथि द्वारा 1100 रुपया व आदिवासी नृत्य से प्रसन्न होकर नरेंद्र बोरे द्वारा 500 रुपया प्रोत्साहन राशि दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पालकों के अलावा परमानंद यादव,उपसरपंच,कार्तिक राम सिदार,हेमलाल चौहान,अनिरुद्ध यादव,अंजली अग्रवाल,अध्यक्ष महिला स्व सहायता समूह,कांति यादव पूर्व सरपंच,विद्यासिनी भोई पूर्व सरपंच,रेखा सोनी,रेवती निषाद,सहित शिक्षक गण एल .आर.सिन्हा,खेमराज पटेल,भागवत डडसेना,नितिन साहू,मंजू जोशी,हेमकुमारी पटेल,धीरेन्द्र भोई,भोजराज प्रधान, टी . एस . ध्रुव,राजाराम पटेल समन्वयक,सिद्धेश्वरी तिवारी,ममता प्रधान,श्वेता ठाकुर,अंजली पटेल,सरिता भोई,कल्पना चंद्राकर जगबंधु यादव उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.