सिमगा नगर में विधायक इन्द्र साव ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में की शिरकत
सिमगा नगर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें नगरवासियों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विधायक इन्द्र साव विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का प्रतीक है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।”
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह राजू भाटिया ने भी नगरवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कहा कि “ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं और समाज में एकता तथा भाईचारे का संदेश देते हैं। विधायक इन्द्र साव ने आयोजन समिति और नगरवासियों को इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।
पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा और देर रात तक झांकियों,अखाड़ा प्रदर्शन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र कोसले, पार्षद परदेशी सोनकर, याकूब कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि गोलू पाटकर, पूर्व पार्षद दशरथ चंद्राकर, कान्हा यदु,सुनीता यादव, अशोक देवांगन, अजीत भट्ट, सुरेंद्र यादव, शीतल, पदुम घनाराम धृतलहरे, हीरालाल साहू, दिनेश साहू,कोमल टंडन,करन भाटिया, के साथ भारी संख्या में नगर वासी तथा यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.