नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
आवेदक राजेश कुमार धुर्वे ने थाना पंडरिया में आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया की पवन कुमार कुर्रे पिता दूज राम निवासी ग्राम दमापुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने उसकी पत्नी को शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग माध्यम से कल 276500 ले लिया है और आज दिनांक तक पैसा मांगने पर वापस नहीं कर रहा है प्रार्थी के आवेदन पर से थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 318 (4 ) दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल जी के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह जी के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी द्वारा पवन कुमार कुर्रे पिता दूज राम कुर्रे को थाना पंडरिया में लाकर पूछताछ किया गया पूछताछ करने पर पता चला कि पवन कुमार कुर्रे एक शातिर किस्म का अपराधी है वह इससे पूर्व में भी ठगी संबंधी अपराध घटित कर चुका है पवन कुर्रे के विरुद्ध इससे पूर्व में थाना कुदुर में अपराध दर्ज किया जा चुका है पवन कुर्रे ग्रामीण एवं जंगली क्षेत्र के पुरुष एवं महिलाओं को स्वयं आयुर्वेद डॉक्टर बनकर नौकरी लगने का झांसा देता है पता साजी दौरान पता चला कि पवन कुर्रे ने अपना नाम बदलकर रेंगखार क्षेत्र झलमला क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं को नौकरी का झांसा दिया है और उनसे पैसे की वसूली की है जिससे संबंधित ग्रामीणों को थाना बुलाकर पूछताछ किया गया और सूचना को सही पाया गया आरोपी द्वारा आसपास के क्षेत्र में किए गए अपराध की जानकारी एकत्रित की जा रही है थाना पंडरिया पुलिस द्वारा आरोपी को अपराध का दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया सभी आमजन से अपील है कि वह सतर्क रहे एवं यदि कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी या अन्य किसी क्षेत्र में नौकरी लगने के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाने में दें ताकि सही समय पर उचित कार्रवाई की जा सके
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.