नवागांव में हुआ उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
सिमगा:- बलौदाबाजार जिला जनपद पंचायत सिमगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय नेता छत्तीसगढ़ राज्य प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भाटापारा विधानसभा क्षेत्र शिवरतन शर्मा के करकमलों से उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया इंचार्ज के द्वारा जानकारी दिया गया उपस्वास्थ्य केंद्र सभी सुविधाओं से परिपूर्ण है जिससे गांव के मरीजों का आसानी से अच्छे ढंग से इलाज संभव हो सकेगा शर्मा जी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल पाण्डेय ने गांव के विकास में पार्टी का बहुमूल्य योगदान जनता के सामने मंच के माध्यम से रखा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,गांव के सरपंच श्रीमती नीरा कोसले ने सभी अतिथियों का स्वागत कराया एवं अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते आभार प्रकट किया उक्त अवसर पर श्रीमान शिवरतन शर्मा,अनिल पाण्डेय , जिला पंचयात सदस्य सभापति दीप्ती गोविंद वर्मा, जनपद अध्यक्ष सिमगा दौलत पाल, जनपद उपाध्यक्ष सिमगा गोपाल शुक्ला जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे,राकेश तिवारी,गांव के प्रमुख सियान सरपंच नीरा धमेन्द्र कोसले, लक्ष्मण कुमार वर्मा, मुरलीधर साहू, रमेश (पूर्व सरपंच)ओंकार साहू, शिवप्रसाद साहू, रिखी, तरुण साहू भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तागण, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.