नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की ।
श्री बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व विशेष महापर्व के रूप में मनाया जाता है।
राजधानी के लगभग 155 वर्ष पुराने श्री बांके बिहारी जी मंदिर, चूडी़ लाइन, नयापारा , में जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष की तरह धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से भक्तों की भीड़ देखने में आई । भगवान का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया ।
श्रीबांकेबिहारी के जन्मोत्सव का उत्साह भक्तिमय माहौल में दिखा।
रात्रि 8 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भक्तगण कृष्ण जी भक्ति गीतों में झूमते रहे । ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया की
श्री बांके बिहारी जी के मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही पूरा होने जा रहा है। एक भव्य मंदिर परिसर का निर्माण पूर्ण होगा ।
उन्होंने बताया कि सन्
1870 में श्रीबांके बिहारी जी की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी,
श्री बांके बिहारी की श्री मूर्ति अष्ट धातु की है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.