Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 1, 2025

आयोग ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान

 आयोग ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली - उप राष्ट्रपति चुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 07 अगस्त से 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों  की जांच 22 अगस्त को होगी और उम्मीद्वार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 




इसी कड़ी में 09 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे और उसी दिन रात को परिणाम घोषित होगा। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्यगत कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति का इस्तीफा मंजूर किया था। जगदीप धनखड़ ने एक्स पर इस्तीफे की जानकारी दी। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को इस्तीफे की चिट्ठी भेजी। वर्ष 2027 तक जगदीप धनखड़ का कार्यकाल था , वे वर्ष 2022 में देश के उपराष्ट्रपति बने थे। उनके अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad