सुहागिन महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज व्रत, पति के लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया के दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार इस बार 26 अगस्त को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ सुहागिन महिलाओं ने फुलेरा सजा कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान पूर्वक पूजा कर मनाया है।
डी डी नगर निवासी श्रीमति राखी शर्मा ने बताया की आज के दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं,उन्होंने बताया कि कुंवारी कन्याएं भी उत्तम वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। आज यह व्रत उन्होंने अपनी माँ के साथ रखा है इस व्रत का बहुत महत्व होता है, उन्होंने कहा की मिट्टी से शिवलिंग बनाकर शिव जी की आराधना की और पूजन किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.