मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
छत्तीसगढ़
- ई-रिक्शा बना गायत्री के स्वावलंबन का हमसफर, बनी लखपति दीदी
शासन की लखपति दीदी योजना ने बदली जीवन की दिशा, अब परिवार में दे पा रही आर्थिक सहयोग
मोहला मानपुर अंबागढ चौकी। केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैै। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की नित नई मिसाल पेश कर रही है। जिसकी एक बानगी ओटेबाधा की श्रीमती गायत्री यादव के रूप में देखने को मिली।
विकासखंड अंबागढ़ चौकी के जय माँ रानी दुर्गावती समूह ओटेबांधा की श्रीमती गायत्री यादव समूह से जुडऩे के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त होने एवं नवाचार की उनकी सोच ने उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें उनके पति का सहयोग भी मिला। यात्रियों को उनके मंजिल तक छोड़ने वाले ई-रिक्शा आज श्रीमती यादव के लिए स्वावलंबन का हमसफर बन चुका है। आज उनकी मेहनत रंग लाई और श्रीमती यादव आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ ही लखपति दीदी बन चुकी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.