Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 15, 2025

विकास खंड पिथौरा में संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ का पुनर्गठन शिक्षा सत्र 2025-26 के सफल संचालन हेतु नई कार्यकारिणी का गठन

 विकास खंड पिथौरा में संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ का पुनर्गठन



शिक्षा सत्र 2025-26 के सफल संचालन हेतु नई कार्यकारिणी का गठन


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


पिथौरा (छत्तीसगढ़), 15 सितम्बर 2025:

शिक्षा सत्र 2025-26 को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा शैक्षिक गतिविधियों में और अधिक समन्वय लाने के उद्देश्य से विकास खंड पिथौरा में संकुल शैक्षिक समन्वयकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पिथौरा ब्लॉक के कुल 42 संकुल शैक्षिक समन्वयकों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से शिशुपाल प्रधान, संकुल समन्वयक परधिया सराईपाली, को संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ पिथौरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया, जिनकी सूची इस प्रकार है संरक्षक विक्रम सिंह वर्मा, रोहिणी कुमार देवांगन, खगेश्वर डड़सेना उपाध्यक्ष तुलाराम राणा, लाभोराम ठाकुर सचिव नितेश कुमार साहू सहसचिव लम्बोदर मलिक कोषाध्यक्ष राजाराम पटेल प्रवक्ता अशोक पटेल सह प्रवक्ता किशोर कुमार पटेल सलाहकार साहेबलाल नायक, उत्तम साहू, हेमसागर बगर्ती, रामकुमार स्वर्णकार, बालाराम दीवान, टेकराम निषाद, प्रेमनारायण श्रीवास संकुल समन्वयक संघ के नवगठित पदाधिकारियों को पिथौरा विकास खंड के शिक्षकों और संकुल सदस्यों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर सह प्रवक्ता किशोर कुमार पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संघ का उद्देश्य न केवल शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाना है, बल्कि विद्यालयों के संचालन में आने वाली चुनौतियों को सामूहिक रूप से सुलझाना भी है।


नवगठित कार्यकारिणी से क्षेत्र में शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों के समन्वय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad