रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में 25 व 26 सितंबर को दो दिवसीय प्रश्न मंच एवं संस्कृति महोत्सव का सम्पन्न हुआ।"
खरोरा
सरस्वती शिशु मंदिर खरोश में 25 व 26 सितंबर को दो दिवसीय प्रश्न मंच एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। उद्घाटन अवसर पर विधायक धरसीवा अनुज शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा अनिल सोनी व छ.ग. सह-प्रांत प्रमुख रामकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा टिकेश्वर मनहरे , डॉ सुरेंद्र वर्मा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जिला जनप्रतिनिधि ,डॉक्टर दुर्गा प्रसाद सावल,अजय वर्मा , रामकुमार सह प्रांत प्रमुख सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर थे। इस अवसर पर टिकेश्वर मनहरे ने विद्यार्थियों को मोबाइल का दुरुपयोग न करने की सलाह दी। विशेष अतिथियों ने संस्कृति एवं शास्त्र अध्ययन के महत्व पर बल दिया।
कुल 16 विद्यालयों से 243 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 74 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता (कोरबा) के लिए चयनित हुए। निर्णायक का कार्य खरोरा के अनुभवी शिक्षकों ने किया।
विद्यालय प्राचार्य अश्वनी पाटकर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित किया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.