Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 27, 2025

36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – पुलिस टीम का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान

 जिला कबीरधाम


36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार – पुलिस टीम का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान



हाल ही में जिले में घटित सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना के आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मात्र 36 घंटे में गिरफ्तार किए जाने पर कवर्धा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए सम्मानित किया।



एसोसिएशन के पदाधिकारी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, डीएसपी श्री आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा, योगेश कश्यप एवं भुनेश्वरी साहू को भी सम्मान अर्पित किया गया।



सम्मान ग्रहण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और समाज में कानून के प्रति भरोसा और गहराया है। 


इस सम्मान ने यह संदेश दिया कि समाज और प्रशासन यदि साथ मिलकर काम करें तो किसी भी अपराधी को कानून से बच निकलने का अवसर नहीं मिलेगा। संगठन ने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी प्रकार सक्रियता और दृढ़ता के साथ अपराधियों को न्यायालय तक पहुंचाती रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad