विदिशा एथलेटिक्स टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मारी बाज़ी, 7 पदकों के साथ वेस्ट जोन के लिए चयनित
विदिशा । जबलपुर में आयोजित 61वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विदिशा जिला एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदकजीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 और 31 अगस्त 2025को हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया।
विदिशा एथलेटिक्स स्टेडियम से प्रशिक्षित इस टीम ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 कांस्य पदकों के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस उपलब्धि के साथ ही कई खिलाड़ी आगामी वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए हैं, जो आने वाले समय में विदिशा जिले के खेल इतिहास के लिए एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ेंगे।
खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं: हरि ओम सेन ने 3000 मीटर स्टेपलचेज़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया।ऋषभ मालवीय ने 60 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी गति का लोहा मनवाया।योगांश शर्मा ने हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया।मुस्कान अहिरवार ने 1500 मीटर और 800 मीटर दोनों रेस में कांस्य पदक जीतकर दोहरी उपलब्धि हासिल की।अयनांश गोर ने 80 मीटर हैडल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। तुषार जैसवाल ने डिसकस थ्रो (चक्का फेंक) में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टीम के कोच टिक्का पटेल (लक्ष्मीनारायण कुशवाह) और टीम मैनेजर मुस्कान अहिरवार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। उनकी मेहनत, प्रशिक्षण और समर्पण ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुँचाया कोच मैनेजर को एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महोदय नितिन महेश्वरी लाला भैया और सेक्रेटरी लालता प्रसाद तिवारी जी उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाह जी और सभी पदाधिकारी ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी कोच और मैनेजर और पूरी टीम को ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.