खेलों से अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना विकसित होती है:- जि.प. अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया:- सरस्वती शिशु मंदिर आसरा में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
साथ ही जिला पंचायत सभापति जागृति यदु व जनपद पंचायत डोंगरगांव अध्यक्ष रंजीता पडौती व प्रांतीय सदस्य विद्या भारती कृष्ण कुमार वैष्णव ग्राम आसरा के संपंच शरद वैष्णव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान,व राजनांदगांव जिले के छात्र छात्राएं विभिन्न प्रकार के जैसे - कब्बड्डी,खो-खो,गोला फेंक, बौद्धिक प्रश्नोत्तरी, रस्सी कूद जैसे खेलो में प्रतिभागी बने। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। यह न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाता है। बच्चे हों या बड़े, खेल सबके लिए जरूरी है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत बनाता है।विशेष रूप से बच्चों के लिए, खेल अध्ययन के साथ-साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करता है। टीम के खेल में भाग लेना, सहयोग, नेतृत्व, और प्रतिस्पर्धा का अनुभव करना उन्हें सामाजिक कौशल विकसित करने में सहायता करता है। खेल के माध्यम से बच्चे न केवल अनुशासन और मेहनत का महत्व समझते हैं, बल्कि वे हार और जीत के अनुभव का सामना करना भी सीखते हैं। यह उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सहायता करता है। साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीमति बूंदा वर्मा जी (अध्यक्ष जिला ग्राम भारती राज.) श्री रोहित तारम प्राचार्य , श्री रामदीन जगने जी, श्री अर्जुन प्रसाद मिश्रा, श्री बयन साहु, कमलेश्वरजी, जनक लादू,खेमन साहू , शेरसिंह चन्द्रवंगी ,श्रीमती प्रभा साहू , श्रीमती भुमारी चन्द्रवंशी, जितेश्वरी दीदी, पुष्पा दीदी समेत शिक्षकगण व ग्रामवासी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.