सेवा भारती प्रकल्प पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ।*
सेवा के साथ महिला स्वावलम्बन में प्रशिक्षण मिल का पत्थर साबीत हो- श्री आकाश चौहान।
पेटलावद.. निलेश सोनी
जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने अपील की अधिक से अधिक महिलाए विभिन्न प्रशिक्षणों में रजिस्ट्रेशन करवाये।
पेटलावद झाबुआ मध्यप्रदेश।सेवा के साथ स्वावलम्बन की दिशा में महिलाओं को ले जाना यह एक बडा कार्य है।
बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल नौकरियां ही नहीं है। किसी भी क्षेत्र में स्कील डेवलप कर व्यवसाय के माध्यम से भी बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है।महिलाओं को प्रशिक्षीत कर,उन्हें स्वावलम्बी बनाने के प्रयास में सभी महिलाओं को भी सहयोग करना चाहिए। उक्त बात विभाग सह कार्यवाह आकाश चौहान ने सेवा भारती झाबुआ प्रकल्प पेटलावद पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कहीं।
अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलीत कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार भी उपस्थित रहे।
श्री चौहान ने सेवा भारती के अन्य प्रकल्पो जैसे बड़ा घोसलिया और झाबुआ के बारे में बताते हुए कहा कि यहा के प्रशिक्षीत कई युवा आज अपना रोजगार चला रहे है। जो की अच्छे उदाहरण है। हम पेटलावद प्रकल्प के माध्यम से भी ऐसे ही कई लोगों को रोजगार से जोडने का प्रयास करें।
प्रशिक्षण में रजिस्ट्रेशन करवायें।
इस मौके पर सेवा भारती जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने सभी से अपील की है कि इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जो भी प्रशिक्षण दिये जा रहे है ।उनमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं और बालिकाओं को जोडा जाये और रोजगार उपलब्ध करवाया जाये। यहां आयोजित होने वाले सभी प्रशिक्षण में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाये।जिसमें मेहंदी, ब्यूटीपार्लर, सिलाई व कढाई बुनाई प्रशिक्षण मुख्य रूप से है।
बाल संस्कार केंद्र भी संचालित।
प्रकल्प पेटलावद पर महिला सशक्तिकरण के साथ बाल संस्कार केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है। जिसका संचालन निलेश सेन अपनी टीम के साथ कर रहे है। जहां पर प्रतिएक मंगलवार और शनिवार को बाल संस्कार शाला शाम को 6.30 बजे प्रारंभ होती है। समिति के सदस्यों ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि इस संस्कार शाला में अपने बच्चों को भेजे व संस्कार शाला के उदे्श्य को सफल करें।
इस मौके पर सेवा भारती समिति के जिला सदस्य कृष्णा जाधव, सुरेश प्रजापति, निलेश सेन पूर्णकालिक कोमलसिंह निनामा,सिलाई प्रशिक्षक मधु बेन भायल सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र भट्ट ने किया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.