क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद से मिले दीप्ती गोविंद वर्मा
जिला पंचायत बलौदाबाजार के क्षेत्र क्रमांक 02 दीप्ती गोविंद वर्मा सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास जिला पंचायत बलौदाबाजार के सक्रियता एवं लोकप्रियता निरंतर क्षेत्र में देखी जा रही है शासकीय स्कूल जीर्णोद्धार स्वास्थ्य केंद्र की दौरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लगातार मेल मिलाप जनता के बीच उनके मूलभूत सुविधाओं को जानकर उन पर अमल करते रहे है हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में उपस्थित होकर भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यों में सहभागिता प्रदान कर रहे है हाल ही के दिनों में अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय सांसद नेता माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी से मुलाकात करते हुए अनेकों कार्यों की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा जिसे सांसद महोदय ने स्वीकृति प्रदान करते हुए अपने मद से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के लिए राशि आबंटित करने आश्वासन दिए जिससे क्षेत्र का विकास को गति मिलेगी एवं जनमानस के मूलभूत सुविधाओं को बल मिलेगा।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.