Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 10, 2025

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्न्यन के लिए मिली 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्न्यन के लिए मिली 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति



वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नसन की मिली स्वीकृति


कवर्धा, 10 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।





 उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस स्वीकृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया के लिए 2 करोड़ 50 लाख तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सहयोग और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से संभव हुई है।

स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए स्वीकृत राशि से होने वाले निर्माण और उन्नयन कार्यों के पूर्ण होने पर जिले के वनांचल एवं बैगाबाहुल क्षेत्रों, विशेषकर तरेगांव जंगल और पिपरिया के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। अब ग्रामीणों को उपचार एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इन क्षेत्रों में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, रोग निदान, प्रसव सुविधा, आपात चिकित्सा सहायता, दवा वितरण एवं जांच सेवाओं का दायरा विस्तारित होगा। इससे क्षेत्र की जनस्वास्थ्य व्यवस्था अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य शासन स्तर पर जिले के वनांचल व जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से कबीरधाम जिले के दुर्गम अंचलों में आधुनिक चिकित्सा सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए विशेष आग्रह किया था। शासन द्वारा जारी यह स्वीकृति उन्हीं जनहितकारी प्रयासों का परिणाम है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके अपने गांव-क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और वनवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नए भवन के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई दिशा मिलेगी। आधुनिक चिकित्सा भवनों के निर्माण से चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, रोगी सेवाओं की उपलब्धता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कबीरधाम जिले में यह स्वीकृति न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में कदम है, बल्कि यह शासन की जनहित, जनकल्याण और सर्वसमावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है।


क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जताया आभार


जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी मिलते ही कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल और पिपरिया सहित आसपास के गांवों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति हर्ष और आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, अब इस स्वीकृति से स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad