Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 1, 2025

राजधानी के 7 बार/क्लब/पब के लाइसेंस निलंबित, आबकारी अधिनियम के उल्लंघन पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने की कार्रवाई ।

 राजधानी के 7 बार/क्लब/पब के लाइसेंस निलंबित,



आबकारी अधिनियम के उल्लंघन पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने की कार्रवाई ।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


राजधानी रायपुर में संचालित सात बार और क्लबों के लाइसेंस को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है। यह निलंबन आदेश 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के लिए प्रभावी रहेगा। 


    राजधानी के 07 बार/क्लब/पब- एफएल-2 (ए) रेस्टोरेट बार हाईपर क्लब, सिमंस बार, एफएल-4 (ए) व्यावसायिक क्लब जुनेजा वेंचर्स (मोका), एफएल-3 (ए) शॉपिंग मॉल एवं रेस्टोरेंट बार रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), एफएल-3 होटल बार शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), होटल बार मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और होटल बार सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी के लायसेंस तीन दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं। 


कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि पुलिस विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार, ये सभी प्रतिष्ठान निर्धारित समय रात 12 बजे के बाद भी खुले पाए गए, जो कि होटल बार अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन है। साथ ही अनुज्ञप्तिधारी द्वारा न केवल लायसेंस शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया गया, बल्कि नियमों व शर्ताें के उल्लंघन के कानून व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हुई है। साथ ही उन्हें इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु संबंधित संचालकों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया।


इस परिप्रेक्ष्य में, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन बारों की अनुज्ञप्ति तीन दिवसों के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही संबंधित बार/क्लब/पब के संचालकों को भविष्य के लिए चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि आगे कोई भी नियम उल्लंघन पाया गया, तो लाइसेंस को पूर्ण रूप से निलंबित या निरस्त कर दिया जाएगा।निलंबन अवधि का संपूर्ण राजस्व लायसैंसि द्वारा देय होगा तथा लायसेंस निलंबन कै लिए किसी प्रकार के प्रतिकर पाने या उसके संबंध में चुकाई गई किसी फिस या निक्षैप के प्रतिदाय का हकदार नहीं होगा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad