गुण्डरदेही ब्लॉक से 31 तीर्थयात्री भगवान श्री राम के दरबार अयोध्या हुए रवाना,
CNI NEWS बालोद। छत्तीसगढ़ शासन के महत्व पूर्ण योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धामा यात्रा में प्रत्येक माह तीर्थयात्री को भगवान श्री रामचन्द्र के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
आज बुधवार को सुबह करीबन 8 गुण्डरदेही ब्लॉक के 31 तीर्थ यात्री श्री राम लला दर्शन करने रवाना हुए। वही पूरे बालोद जिले की बात करे तो कुल 77 तीर्थ यात्री श्री राम लला दर्शन करने रवाना हुए।
वही बालोद में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष तोमन साहू ने सभी तीर्थ यात्री को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के द्वारा जय जय श्री राम के जयकारे भी लगाए गए। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में भी तीर्थयात्री यात्रियों का जोरदार स्वागत करते हुए आए अतिथियों ने सभी तीर्थ यात्री को शुभकामनाएं देते हुए । हरि झंडी दिखाकर रवाना किया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.