Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 9, 2025

रायपुर के लालपुर में खौफनाक वारदात, बॉयफ्रेंड ने युवती को चाकुओं से गोदकर की हत्या, लव ट्राइंगल में उतारा मौत के घाट

 रायपुर के लालपुर में खौफनाक वारदात, बॉयफ्रेंड ने युवती को चाकुओं से गोदकर की हत्या, लव ट्राइंगल में उतारा मौत के घाट



रायपुर।  राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। लालपुर के पटेल चौक स्थित मकान में खून से सनी युवती की लाश मिली है। मृतका नर्सिंग स्टाफ थी। रायपुर ASP पश्चिम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि लालपुर में हत्या के आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।





 लव ट्राइंगल में हत्या की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार युवती की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी। दुर्गेश की दोस्ती मृतका से प्रीवियस अस्पताल में हुई थी। इसके साथ ही एमसीबी जिले की चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी। इसे लेकर युवती का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था। बता दें कि मृतका के सीने में चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के हाथ में भी चाकू मिला है। कोई खून के निशान नहीं थे, वहीं कमरे में संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर कई सीसीटीवी मिले हैं, लेकिन सभी सीसीटीवी खराब हैं। टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।


कमरे में खौफनाक संघर्ष के प्रमाण...


मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ की रहने वाली प्रियंका दास (23) रायपुर के एक अस्पताल में कार्यरत थी और अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। घटना के बाद जब उसकी सहेलियां ड्यूटी से लौटीं, तो उन्हें अंदर का दृश्य देख होश उड़ गए। प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। पड़ोसियों को सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


बॉयफ्रेंड से चल रहा था ‘विवाद’

पुलिस और पड़ोसियों के बयान के मुताबिक, प्रियंका का पिछले कुछ समय से उसके बॉयफ्रेंड के साथ गहरा विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि आशंका जताई जा रही है कि इसी निजी खुन्नस ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया है। शक की सुई सीधे उसके बॉयफ्रेंड की ओर जा रही है। सवाल यह है कि क्या प्रेमी ने ही इस रिश्ते का इतना खौफनाक अंत किया है?


मौके पर पुलिस और FSL टीम

वारदात की गंभीरता को देखते हुए टिकरापारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। साथ ही, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जाँच की है। पुलिस फिलहाल प्रियंका के दोस्तों और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। यह हत्याकांड एकतरफा प्रेम, बदले की भावना या किसी और गहरे राज का नतीजा है, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad