डॉ.बी आर अम्बेडकर इंग्लिश मीडियम स्कूल संजारी नवागांव संचालक कमलेश व प्राचार्या खेमलता रात्रे हुई सम्मानित*
सिमगा -- समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य एवं साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में बिलाई माता मंदिर के समिप गोंडवाना भवन धमतरी में बारह अक्टूबर को विश्व भाषा के प्रथम महाकाव्य रामायण के रचनाकार भारतीय संस्कृति के अधिष्ठाता एवं आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिमगा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम संजारी नवागांव में संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राचार्या श्रीमती खेमलता रात्रे को मंचासीन मुख्य अतिथि मानिकपुरी पनिका समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दर दास मानिकपुरी , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झेरिया तेली साहू समाज नागपुर महाराष्ट्र राकेश साहू ,व पंडवानी गायिका श्रीमती तोमीन बाई निषाद दुर्ग के कर-कमलों उनके उत्कृष्ट शिक्षा , साहित्य, कला,खेलकूद सांस्कृतिक व समाजिक सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान हेतु खेमलता को सावित्रीबाई फुले शिक्षा रत्न अवार्ड 2025 प्रदान कर शाल श्रीफल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अकादमी के महासंरक्षक श्रीमती सुशीला देवी बाल्मीकि, प्रांताध्यक्ष जी आर बंजारे ज्वाला, प्रोफेसर के मुरारी दास, कमलेश रात्रे विद्यालय संचालक , देवयानी खांडेकर मैडम, प्रीति साहू मैडम , बिना यादव मैडम,नीलेश्वरी टंडन मैडम, महेश बंजारे सचिव डॉ गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा ने हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार,कलाकार, पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.