राजनांदगांव
27 सितंबर 2025 को ग्राम तिलईरवार विकास खंड छुरिया जिला राजनांदगांव में दुर्गा पांडाल के समीप अंधविश्वास को भगाने हेतु विज्ञान के कुछ प्रयोग, कहानी व गीत का प्रदर्शन किया गया।
जिसमे प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था के सदस्यों में कार्यक्रम के दौरान कहा की
तंत्र मंत्र, जादू टोना, भूत प्रेत कुछ नही होते
केवल विज्ञान के प्रयोग या हाथ की सफाई होती है
हर घटना का कुछ न कुछ कारण होता हैं,
हमे अपने आस पास घट रही घटनाओं के कारणों की खोज करनी चाहिए।
स्थानीय शिक्षक के सी डोंगरे ने इस आयोजन के लिय प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था का आह्वान किया था
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.