कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथपुरी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा रवाना
कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से जगन्नाथ पुरी दर्शन एवं कबीर कुटी दर्शन के लिए आमीन माताओं की तीर्थ यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। यह यात्रा KDV मिशन के तत्वावधान में आयोजित की गई।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के सदस्य सुरेश कुमार साहू द्वारा KDV मिशन का सदस्य बनने के उपलक्ष्य में यह यात्रा दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को दामाखेड़ा से आरंभ हुई। तीर्थ यात्रा पांच दिवसीय रही जिसमें धर्मनगर दामाखेड़ा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मिशन के नवचयनित सदस्य पोषण साहू, तुमान वर्मा तथा दिलीप साहू ने आमीन माताओं के साथ तन-मन से सहयोग कर इस यात्रा को सफल बनाया।
जगन्नाथ पुरी में कबीर कुटी दर्शन कर लौटने पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में सभी श्रद्धालुओं का कबीर धुन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर भक्तों ने श्री कबीर साहब की समाधि मंदिर तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.