भाटापारा विधानसभा में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के
सिमगा नगर पालिका क्षेत्र में “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कांग्रेस के सह प्रभारी श्री विजय जांगिड़, क्षेत्रीय विधायक श्री इन्द्र साव तथा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने की।
अभियान की शुरुआत आत्मा राम ताम्रकार जी के निवास से की गई, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।
कांग्रेस के सह प्रभारी श्री विजय जांगिड़ ने कहा कि “जनता के विश्वास और जनादेश का अपमान कर सत्ता में बैठे लोगों ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ी है।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान जनता की आवाज को सशक्त करने का माध्यम है। देश की जनता समझ चुकी है कि किस प्रकार लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि जनभावना का प्रतीक है। हम घर-घर जाकर लोगों से अपील करेंगे कि वे अपने हस्ताक्षर के माध्यम से इस आंदोलन को जनआंदोलन बनाएं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक “जनादेश की लूट” करने वालों को जवाब नहीं मिल जाता।
विधायक श्री इन्द्र साव ने कहा कि “राहुल गांधी जी ने अपनी प्रेसवार्ता में स्पष्ट कहा है कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है। आज जब सत्ता में बैठे लोग जनमत की अवहेलना कर रहे हैं, तब जनता को ही आगे आकर सच्चाई बतानी होगी। इस अभियान के माध्यम से हम सिमगा के हर घर तक यह संदेश पहुँचा रहे हैं कि जनता की एक-एक वोट की कीमत है, और उसे कोई नहीं चुरा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर जनता से संवाद करेंगे और इस जनआंदोलन को सफल बनाएंगे।”
उन्होंने कहा कि सिमगा की जनता सदैव न्याय और सच्चाई के साथ खड़ी रही है, और यही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि “यह आंदोलन लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की दिशा में एक मजबूत कदम है। हर कार्यकर्ता को इस अभियान को मिशन की तरह लेना चाहिए। जब हर घर से हस्ताक्षर जुड़ेंगे, तो यह जनता की उस आवाज का प्रतीक होगा जो अन्याय, भ्रष्टाचार और जनादेश की लूट के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और इस जनआंदोलन को गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा।”
उक्त अवसर पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, भाटापारा मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया,सुनील माहेश्वरी,रमेश धृतलहरे, हिरेंद्र कोसले, अभिनव यदु, बाबूलाल साहू, कुबेर यदु, पार्षद परदेशी सोनकर, याकूब कुरैशी, गोलू पाटकर, अशोक देवांगन, अश्वनी साहू, हिम्मत शर्मा,हीरालाल साहू, दिनेश साहू, रिंकू भाटिया,गंगा ओगरे, मोहन गायकवाड, रंजीत सोनवानी, धरम वर्मा, सरजू यदु, शेष नारायण साहू, जवाहर साहू, जगेश्वर ध्रुव, चंद्रशेखर साहू, चंदू साहू, अरूण यादव, सचिन्द्र शर्मा, सत्यजीत शेंडे, विक्की ठाकुर, विवेक यदु, श्यामलाल देवांगन, भिखारी गहरे, चैतराम साहू, डेंग सिंह, अजीत भट्ट, ढेलू साहू, लाला वर्मा, धनेश्वर निषाद, तुलसीराम, रामसजीवन साहू, देवचरन मार्कण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.