गरबा महोत्सव में विधायक इन्द्र साव झूमे, बढ़ाया उत्साह*
भक्ति, संस्कृति और एकता का संदेश देता है गरबा : विधायक इन्द्र साव
सिमगा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर यूथ क्लब सिमगा द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाटापारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इन्द्र साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
गरबा नृत्य के दौरान विधायक इन्द्र साव भी झूमकर गरबा में शामिल हुए और उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। उनकी सहभागिता से पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।
अपने उद्बोधन में विधायक इन्द्र साव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। माता रानी की आराधना हमें जीवन में संघर्ष करने की शक्ति देती है और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। गरबा महोत्सव हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सबसे सुंदर माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारा, सौहार्द और आपसी सद्भाव को बल मिलता है। विधायक ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और सबके मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
वहीं, विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि माता रानी की आराधना का अनोखा तरीका है। इसमें स्त्री-पुरुष, छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी एक साथ मिलकर एक ही स्वर में मां की भक्ति में लीन हो जाते हैं। यह परंपरा हमें सिखाती है कि जब हम सब मिलकर साथ चलते हैं, तो समाज और राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से ही शक्ति, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम में भाटापारा नगर पालिका के पार्षद चंद्रशेखर चक्रधारी, विष्णु जायसवाल, विक्की ठाकुर, सुनीता यादव, रुक्मणी साहू, आयोजन समिति से मंजूलता पांडे, राखी भोंसले,श्रेजल शर्मा, श्रद्धा, मुस्कान सिंह,वंदना इंगोले, प्रखर भोंसले, पीयूष भोंसले, शेखर देवांगन,पीयूष जैन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.