अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
राज्य सहकारिता मंत्री श्री जगदीश विश्वकर्मा बने गुजरात भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष
श्री जगदीश विश्वकर्मा सहकारिता मंत्री गुजरात सरकार एवं निकोल विधान सभा से लगातार तीसरी बार धारा सभ्य रहे। अहमदाबाद शहर भाजपा प्रमुख के साथ उन्हें विभिन्न पदों पर संगठन का अनुभव है
नए प्रदेश पार्टी प्रमुख के रूप में, जगदीश पांचाल निवर्तमान प्रदेश पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल का स्थान लेंगे। आगामी स्थानीय चुनावों में, जिनमें अधिकांश नगर निकायों और पंचायत निकायों के चुनाव होने हैं, पांचाल पार्टी का नेतृत्व करेंगे। राज्य विधानसभा का आगामी आम चुनाव भी दिसंबर 2027 में पार्टी प्रमुख के रूप में उनके नेतृत्व में ही होगा। सीआर पाटिल के केंद्र में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से, प्रदेश पार्टी मामलों का कार्यभार महासचिव (संगठन) रत्नाकर पांडे, जो आरएसएस प्रचारक हैं, संभाल रहे थे। अन्य महासचिव रजनीभाई पटेल उनकी सहायता करते रहेंगे।
राज्य के सहकारिता मंत्री श्री जगदीशभाई विश्वकर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री , गृहमंत्री, गुजरात मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के सभी विधायक, सांसदों ने श्री जगदीश विश्वकर्मा को अपनी शुभ कामना व्यक्त किया है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.