Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 13, 2025

पुराने बायपास रोड का होगा डामरीकरण, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया मार्ग परिवर्तित जबलपुर - मंडला की ओर से बेमेतरा जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन के लिए पोंडी से पंडरिया-मुंगेली मार्ग किया गया निर्धारित रायपुर-बेमेतरा, दुर्ग एवं राजनांदगांव से जबलपुर की तरफ जाने वाला यातायात रहेगा यथावत कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जारी किया आदेश, 30 नवंबर तक रहेगा प्रभावशील

 पुराने बायपास रोड का होगा डामरीकरण, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया मार्ग परिवर्तित



जबलपुर - मंडला की ओर से बेमेतरा जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन के लिए पोंडी से पंडरिया-मुंगेली मार्ग किया गया निर्धारित


रायपुर-बेमेतरा, दुर्ग एवं राजनांदगांव से जबलपुर की तरफ जाने वाला यातायात रहेगा यथावत


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जारी किया आदेश, 30 नवंबर तक रहेगा प्रभावशील




कवर्धा, 12 नवंबर 2025/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम के पुराना बायपास मार्ग (मिनीमाता चौक से रायपुर तिराहा) में डामरीकरण कार्य हेतु मार्ग को आंशिक डायवर्सन किये जाने तथा भारी वाहनों के यातायात को अन्य मार्ग में परिवर्तित किया जाकर यातायात सुचारू रखने हेतु रूट निर्धारण करने संबंधी आदेश जारी किया है। 

     जारी आदेश के अनुसार डामरीकरण कार्य कराये जाने के दृष्टिकोण से विद्यमान मार्ग को प्रतिबंधित करते हुए जबलपुर- मंडला की तरफ से बेमेतरा होते हुए रायपुर दुर्ग जाने वाले भारी वाहनों के लिए पोंड़ी से पंडरिया-मुंगेली मार्ग से आवागमन निर्धारित किया गया है। वहीं रायपुर-बेमेतरा, दुर्ग एवं राजनांदगांव से जबलपुर की तरफ जाने वाला यातायात यथावत रहेगा। यह आदेश आगामी 30 नवंबर 2025 तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad