Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 8, 2025

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नालंदा लाइब्रेरी निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

 कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नालंदा लाइब्रेरी निर्माण स्थल का किया निरीक्षण 



     कवर्धा 8 नवंबर 2025। कवर्धा के युवाओं और अध्ययनशील नागरिकों की बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी के निर्माण की दिशा तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस परियोजना के लिए आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 

  कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से राज्य शासन से लाइब्रेरी, कैफिटेरिया एवं अन्य निर्माण के लिए 4 करोड़ 37 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के प्रारंभ हो सके इसके लिए कार्य तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा लाइब्रेरी नगर के युवाओं, विद्यार्थियों एवं अध्ययनशील नागरिकों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। 

        कलेक्टर ने बताया कि नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण लगभग डेढ़ एकड़ शासकीय भूखंड पर किया जाएगा। यह इस भवन में 250 सीटर वातानुकूलित हॉल तैयार किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निःशुल्क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी कवर्धा सहित पूरे जिले के लिए ज्ञान, अध्ययन और प्रतियोगी शिक्षा का केंद्र बनेगी। नालंदा लाइब्रेरी जिले के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ देगी। 

      लाइब्रेरी के भूतल में सिटिंग कैपिसिटी 100 सीट की होगी। इसमें रीडिंग हॉल, विद्युत कक्ष, कम्प्यूटर टेबल, पुस्तक भंडारण कक्ष, प्रवेश एवं प्रतीक्षा कक्ष, कार्यालय और लिफ्ट कक्ष और शौचालय होगा।  इसी प्रकार प्रथम तल में सिटिंग कैपिसिटी 150 सीट की होगी। इसमें रीडिंग हॉल, विद्युत कक्ष, कम्प्यूटर टेबल, लेक्चर रूम, ई लॉबी, लिफ्ट रूम और शौचालय होगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री चेतन साहू, सीएमओ कवर्धा श्री रोहित साहू उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad