Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 26, 2025

संविधान दिवस के अवसर पर पलारी थाना में वृक्षारोपण*

 संविधान दिवस के अवसर पर पलारी थाना में वृक्षारोपण*



बलौदाबाजार:- संविधान दिवस के सुअवसर पर पलारी थाना परिसर में दहिमन, गरुड़ और जामुन के पौधों का रोपण किया गया। टीम “पेड़ नाहीं, हम प्रान लगाबो” परिवार द्वारा प्रत्येक मौसम, त्यौहार, महापुरुषों की जयंती–पुण्यतिथि, सामाजिक–राजनीतिक कार्यक्रमों, देश के जवानों की उपलब्धियों तथा खेल जगत की सफलताओं पर निरंतर पौधारोपण किया जाता है।

इसी परंपरा के अंतर्गत आज थाना प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।


नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोपी साहू व थाना प्रभारी श्री हेमंत पटेल जी की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संविधान के मार्गदर्शक सिद्धांतों—उद्देश्यों, मूल्यों तथा भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के संकल्प को विस्तार से समझाया गया।

सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित कराने की संवैधानिक भावना को भी रेखांकित किया गया। यह बताया गया कि संविधान की वास्तविक शक्ति भारत के लोग हैं।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोपी साहू, थाना प्रभारी हेमन्त पटेल, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, राजेश चंद्राकर, आरक्षक पूना राम घृतलहरे, भूपेंद्र, महेश्वर, धर्मेंद्र रात्रे, काशी घृतलहरे, उत्तरा बंजारे, हरि कोसले, इंद्रकुमार वर्मा, लक्ष्मण कुमार वर्मा मीडिया प्रभारी ओंकार साहू आदि उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad